Tuesday, August 24, 2010

विश्वनाथन आनंद की नागरिकता पर सवाल शर्मनाक कृत्य

इटली में जन्म लेने वाली सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता के मुद्दे पर बौखला जाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का मानव संसाधन मंत्रालय भारत में ही जन्म लेकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करने वाले शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद की नागरिकता पर सवाल उठा रहा है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । भारत की महान विभूति के रुप में विख्यात विश्वनाथन आनंद जिन्होने शतरंज के खेल में भारत को नई ऊंचाइयां दी और कई बार शतंरज में भारत को विश्व विजेता होने का गौरव दिलाया ऐसे विश्वनाथन आनंद की भारतीय नागरिकता पर प्रश्न चिन्ह लगाना केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की संकीर्ण मानसिकता का द्योतक है । भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 3 में जन्म द्वारा नागरिकता को उल्लेखित किया गया है ऐसे में तमिलनाडू में जन्म लेने वाले विश्वनाथन आनंद की नागरिकता पर सवाल ना केवल उनका अपमान है बल्कि उन तमाम भारतीय प्रतिभाओं का अपमान है जो इस देश में जन्म लेकर देश-विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं